जरुरी जानकारी | बीते साल जोहो का कारोबार एक अरब डॉलर के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी जोहो की आय पिछले साल एक अरब डॉलर को पार कर गयी। कंपनी का भारत में कारोबार सालाना आधार पर 77 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ नवंबर देश की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी जोहो की आय पिछले साल एक अरब डॉलर को पार कर गयी। कंपनी का भारत में कारोबार सालाना आधार पर 77 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, कंपनी मौजूदा वृहत आर्थिक स्थिति में वृद्धि को लेकर अनिश्चित है।

जोहो कॉर्प के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीधर वेम्बू ने कहा कि हालांकि अमेरिका और यूरोप का कंपनी के कुल कारोबार में योगदान बड़ा है, लेकिन भारत में कारोबार में तेजी से वृद्धि हो रही है यह कंपनी के लिये अगले 10 साल में सबसे बड़ा बाजार हो सकता है।

वेम्बू ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारा राजस्व 2021 में एक अरब डॉलर को पार कर गया है। हमारे लिये भारत तेजी से वृद्धि वाला बाजार है और यह पश्चिम एशिया के करीब है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुल कारोबार में अमेरिका पहले स्थान पर जबकि यूरोपीय संघ दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। मौजूदा वृद्धि दर के आधार पर भारत अगले चार-पांच साल में दूसरे स्थान पर और 10 साल में पहले स्थान पर होगा।’’

कंपनी का कारोबार 150 से अधिक देशों में है और पिछले 25 साल में उपयोगकर्ता आधार आठ करोड़ से ऊपर पहुंच गया है।

जोहो कंपनियों के लिये ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर, ग्राहक संबंध प्रबंधन के लिये सॉफ्टवेयर, मानव संसाधन प्रबंधन, उद्यम सहयोग मंच और जीएसटी-अनुपालन लेखा सॉफ्टवेयर प्रदान करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू