देश की खबरें | जोहो के सीईओ श्रीधर वेम्बू एबीवीपी के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर में 22 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 70वें राष्ट्रीय सम्मेलन में ‘जोहो कॉरपोरेशन’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्रीधर वेम्बू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

लखनऊ, 14 नवंबर गोरखपुर में 22 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 70वें राष्ट्रीय सम्मेलन में ‘जोहो कॉरपोरेशन’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्रीधर वेम्बू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा एबीवीपी ने एक बयान में कहा कि वेम्बू 22 नवंबर को सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में विद्यार्थियों और संकाय प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

बयान में कहा गया कि भारत के तकनीकी विकास को आगे बढ़ाने, ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने और शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण सुधार लाने में वेम्बू के प्रयास देश के युवाओं के लिए मार्गदर्शक के रूप में काम करते हैं।

वेम्बू ने स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार सृजन के मकसद से तमिलनाडु के तेनकासी में ‘जोहो कॉर्पोरेशन’ की शुरुआत की।

बयान में कहा गया कि तमिलनाडु के एक सुदूर इलाके में अपना उद्योग स्थापित करने के बाद, वेम्बू ने ऐसे अवसर पैदा किए जो आमतौर पर केवल बड़े शहरों में शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों में ही उपलब्ध होते हैं।

इसमें कहा गया कि ग्रामीण जीवन को उन्नत तकनीक और उद्यमिता से जोड़ने के उनके प्रयास अनुकरणीय हैं और एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में उनका संबोधन युवाओं को दिशा और प्रेरणा प्रदान करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू