जरुरी जानकारी | लिंक्डइन की 2024 की भारत के शीर्ष स्टार्टअप की सूची में जेप्टो पहले स्थान पर कायम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. त्वरित आपूर्ति मंच (क्विक कॉमर्स) जेप्टो को लगातार दूसरे साल पेशेवरों के मंच लिंक्डइन की 2024 की भारत के शीर्ष स्टार्टअप की सूची में पहला स्थान मिला है।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर त्वरित आपूर्ति मंच (क्विक कॉमर्स) जेप्टो को लगातार दूसरे साल पेशेवरों के मंच लिंक्डइन की 2024 की भारत के शीर्ष स्टार्टअप की सूची में पहला स्थान मिला है।

यह उन उभरती कंपनियों की वार्षिक रैंकिंग है जहां पेशेवर काम करना चाहते हैं।

यह सूची वैश्विक स्तर पर एक अरब से अधिक लिंक्डइन सदस्यों की गतिविधियों पर आधारित आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।

यह सूची चार स्तंभ- रोजगार वृद्धि, जुड़ाव, नौकरी में रुचि और शीर्ष प्रतिभाओं के आकर्षण के आधार पर स्टार्टअप कंपनी का आकलन करती है।

जेप्टो के बाद अनुपालन कंपनी स्प्रिंटो और क्लाउड स्टोरेज प्रबंधन मंच ल्यूसिडिटी का स्थान रहा।

लिंक्डइन इंडिया की करियर विशेषज्ञ और संपादकीय प्रमुख नीरजिता बनर्जी ने कहा, “इस साल की शीर्ष स्टार्टअप सूची भारत के उभरते हुए उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र का सच्चा प्रतिबिंब है। बेंगलुरु लगातार आगे बढ़ रहा है, क्योंकि शीर्ष स्टार्टअप में से 50 प्रतिशत का मुख्यालय इसी शहर में है।”

उन्होंने कहा, “इस वर्ष की सूची में 14 स्टार्टअप (कुल 20 में से) नए हैं तथा जैव ईंधन, अनुपालन और मानसिक स्वास्थ्य जैसी कई श्रेणियां पहली बार शामिल की गई हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\