विदेश की खबरें | जेलेंस्की ने नाटो से सैन्य मदद बढ़ाने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और दूसरे देशों के नेता नाटो सदस्यों के साथ आपात बैठकें करने वाले हैं। जेलेंस्की ने नाटो के साथ पहली बैठक की है।

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और दूसरे देशों के नेता नाटो सदस्यों के साथ आपात बैठकें करने वाले हैं। जेलेंस्की ने नाटो के साथ पहली बैठक की है।

जेलेंस्की ने वीडियो के जरिये बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ''ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे हम पश्चिमी देशों और रूस के बीच फंसे हुए हैं और अपने साझा मूल्य की रक्षा कर रहे हैं। एक युद्ध के दौरान सबसे भयावह होता है जब हमें मदद मांगने पर स्पष्ट नहीं उत्तर नहीं मिलते। ''

बाइडन प्रशासन के एक अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा कि जेलेंस्की ने यूक्रेन में उड़ान निषिद्ध क्षेत्र घोषित करने की मांग नहीं दोहराई जिसे नाटो पहले ही खारिज कर चुका है। पश्चिमी देशों के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे किसी भी कदम से नाटो और रूस के बीच प्रत्यक्ष टकराव पैदा हो सकता है। बाइडन के अनुसार इससे तृतीय विश्व युद्ध छिड़ सकता है।

इससे पहले, जेलेंस्की ने दुनियाभर के लोगों से सार्वजनिक रूप से एकत्रित होकर अपने संकटग्रस्त देश के प्रति एकजुटता प्रकट करने के अनुरोध किया।

जेलेंस्की ने कीव में राष्ट्रपति कार्यालय के निकट बृहस्पतिवार रात रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा, ''अपने घरों से बाहर निकलें और आवाज उठाएं। बताएं कि लोग मायने रखते हैं। स्वतंत्रता मायने रखती है। शांति मायने रखती है। यूक्रेन मायने रखता है।''

बाइडन बृहस्पतिवार को नाटो सदस्यों, जी-7 समूह के नेताओं और यूरोपीय परिषद के साथ सिलसिलेवार बैठकें करने वाले हैं, जिनमें रूस पर नए प्रतिबंध लगाने के अलावा यूक्रेन को और अधिक सैन्य सहायता प्रदान करने पर चर्चा की जा सकती है।

बाइडन के साथ होने वाली बैठक की पूर्व संध्या पर यूरोपीय यूनियन ने यूक्रेन को 550 लाख डॉलर की और सैन्य सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

बैठकों से पहले नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने पत्रकारों से कहा कि गठबंधन पहले ही यूक्रेन के लिये सैन्य सहायता को बढ़ा चुका है, लेकिन वादों को पूरा करने के लिये और सहायता प्रदान करने की जरूरत है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\