विदेश की खबरें | जेलेंस्की वापस कीव लौटे, यूक्रेन पर रूस के हमले जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं रूस ने पूरे यूक्रेन पर नये सिरे से हमले किये।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वहीं रूस ने पूरे यूक्रेन पर नये सिरे से हमले किये।

जेलेंस्की ने अपने ‘टेलीग्राम’ अकाउंट पर किये गए पोस्ट में कहा कि अमेरिका की अपनी यात्रा के बाद वह कीव स्थित अपने कार्यालय में हैं। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने इस यात्रा के दौरान 1.8 अरब अमरीकी डालर की एक नयी सैन्य सहायता हासिल की। उन्होंने साथ ही संकल्प जताया कि ‘‘हम सब चीजों पर काबू पा लेंगे।’’

जेलेंक्सी ऐेसे समय वापस लौटे हैं जब यूक्रेन के पूर्वी एवं दक्षिणी मोर्चे के साथ ही देश के अन्य हिस्सों पर लगातार हवाई हमले कर रहा है। मास्को ने दोहराया कि उसके सैन्य उद्देश्य पूरे होने तक युद्ध जारी रहेगा।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि ‘‘विशेष सैन्य अभियान’’ द्वारा ‘‘रूसी संघ द्वारा निर्धारित लक्ष्यों’’ को प्राप्त करने के बाद युद्ध बातचीत की मेज पर समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि ‘‘यूक्रेन के विसैन्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की गई है।’’

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन की कोई कथित शांति योजना ‘‘आज की वास्तविकताओं को ध्यान में रखे बिना सफल नहीं हो सकती है।’’ उनका इशारा परोक्ष तौर पर मास्को की इस मांग की ओर था कि क्रीमिया प्रायद्वीप पर रूस की संप्रभुता को यूक्रेन मान्यता दे, जिस पर रूस ने 2014 में नियंत्रण हासिल किया था।

पेसकोव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को मास्को से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण में तुला में एक हथियार कारखाने का दौरा करेंगे और वहां देश के हथियार उद्योग पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेनी क्षेत्र पर रात भर ‘‘70 से अधिक बार’’ रॉकेट दागे, जबकि पूर्वी डोनेत्स्क क्षेत्र के बखमुत शहर के आसपास भयंकर लड़ाई हुई, जहां क्षेत्रीय गवर्नर पावलो किरिलेंको ने कहा कि गत दिवस चार लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\