जरुरी जानकारी | विलय के लिए 21 दिसंबर की समय सीमा बढ़ाने के ज़ी के अनुरोध पर अभी तक सहमति नहीं: सोनी पिक्चर्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह अभी तक ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) के विलय के अनुरोध की समय सीमा बढ़ाने पर सहमत नहीं हुआ है।

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह अभी तक ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) के विलय के अनुरोध की समय सीमा बढ़ाने पर सहमत नहीं हुआ है।

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने एक बयान में कहा कि वह जेडईईएल की अन्य महत्वपूर्ण समापन शर्तों को पूरा करने की योजना जानने को इच्छुक हैं।

बयान में कहा गया, जी के 17 दिसंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया को भेजे नोटिस में विलय की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया गया। विलय की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध ‘‘ इस बात को दर्शाता है कि वे एसपीएनआई/जी का विलय 21 दिसंबर 2023 की समय सीमा तक पूरा नहीं कर पाएंगे।’’

कंपनी ने कहा कि एसपीएनआई को सभी मुद्दों पर अभी चर्चा करनी है और ‘‘वह समय सीमा बढ़ाने के लिए अभी सहमत नहीं हुआ है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘ हम ज़ी के प्रस्ताव और वे अन्य महत्वपूर्ण समापन शर्तों को कैसे पूरा करेंगे यह जानने को इच्छुक है।’’

जीईईएल से ताजा घटनाक्रम पर कोई तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास