जरुरी जानकारी | जी एंटरटेनमेंट को शेयरधारकों से सोनी के साथ विलय को मंजूरी मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. (जेडईईएल) के शेयरधारकों ने कंपनी के कल्वेर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ विलय को मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. (जेडईईएल) के शेयरधारकों ने कंपनी के कल्वेर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ विलय को मंजूरी दे दी है।

कल्वेर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के नाम से जाना जाता था।

जी एंटरटेनेनमेंट एंटरप्राइजेज ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कुल मतदान का 99.99 प्रतिशत वोट प्रस्ताव के पक्ष में मिला। प्रस्ताव के तहत जी एंटरटेनमेंट और बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लि. (बीईपीएल) का कल्वेर मैक्स एंटरटेनमेंट के साथ विलय होना है।

इससे पहले, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सोनी और जी के विलय को सशर्त मंजूरी दे दी थी। इस विलय के बाद अस्तित्व में आने वाला समूह सबसे बड़ा मीडिया समूह होगा।

जी एंटरटेनमेंट ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण के आदेश के अनुसार शुक्रवार को शेयरधारकों की बैठक बुलायी थी। न्यायाधिकरण ने कंपनी कानून के तहत विलय प्रस्ताव पर शेयरधारकों से मंजूरी लेने को कहा था।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘यह विलय की दिशा में एक और सकारात्मक कदम है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'महाभियोग' पर विपक्षी एकता में दरार? कांग्रेस से अलग राह पर टीएमसी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\