जरुरी जानकारी | जहीर खान ने अपने परिवार के साथ मुंबई में 11 करोड़ रुपये में खरीदा अपार्टमेंट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने अपनी पत्नी सागरिका घाटगे और उनके भाई शिवजीत घाटगे के साथ मुंबई के लोअर परेल में 2,600 वर्ग फुट का एक लक्जरी अपार्टमेंट 11 करोड़ रुपये में खरीदा है। स्क्वायर यार्ड्स ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने अपनी पत्नी सागरिका घाटगे और उनके भाई शिवजीत घाटगे के साथ मुंबई के लोअर परेल में 2,600 वर्ग फुट का एक लक्जरी अपार्टमेंट 11 करोड़ रुपये में खरीदा है। स्क्वायर यार्ड्स ने यह जानकारी दी।

रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स ने बयान में कहा, उसने संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों की समीक्षा की है। यह लेनदेन फरवरी 2025 में पंजीकृत किया गया।

बयान के अनुसार, यह संपत्ति इंडियाबुल्स स्काई में स्थित है, जिसे इक्विनॉक्स इंडिया डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है। अपार्टमेंट का कारपेट क्षेत्र 2,158 वर्ग फुट और निर्मित क्षेत्रफल 2,590 वर्ग फुट है। इसमें तीन कार पार्किंग स्थल हैं।

इस सौदे में 66 लाख रुपये का स्टाम्प शुल्क भुगतान और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क शामिल है।

रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अनुसार, इंडियाबुल्स स्काई तीन एकड़ में फैली ‘रेडी-टू-मूव-इन’ आवासीय परियोजना है।

इस परियोजना में पुनर्विक्रय संपत्ति की औसत कीमत वर्तमान में 49,096 रुपये प्रति वर्ग फुट है।

निहारिका

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\