देश की खबरें | वाईएसआरसीपी सांसद मिधुन रेड्डी एसआईटी के समक्ष पेश हुए, शराब मामले को 'राजनीति से प्रेरित' बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वाईएसआरसीपी के नेता और राजमपेट के सांसद पी मिधुन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी के शासन के दौरान कथित शराब घोटाले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ‘निराधार और राजनीति से प्रेरित’ है।
विजयवाड़ा, 19 अप्रैल वाईएसआरसीपी के नेता और राजमपेट के सांसद पी मिधुन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी के शासन के दौरान कथित शराब घोटाले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ‘निराधार और राजनीति से प्रेरित’ है।
रेड्डी ने यह टिप्पणी इस मामले में घंटों चली जांच के बाद की, जहां एसआईटी ने उन्हें तलब किया था।
रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चूंकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए मैं विस्तार से नहीं बता सकता, लेकिन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के शासन में ये झूठे मामले एक चलन बन गए हैं।’’
सांसद ने याद दिलाया कि मदनपल्ले फाइलें जलाने, लाल चंदन की तस्करी और खनन अनियमितताओं तथा अन्य जैसे अन्य असंबंधित मामलों में भी उन पर आरोप लगाए गए थे।
उन्होंने जोर देकर कहा कि ये सभी मामले कभी भी न्यायालय में साबित नहीं हुए।
इसी तरह, पूर्व वाईएसआरसीपी नेता वी विजयसाई रेड्डी से भी विजयवाड़ा में एसआईटी ने पूछताछ की, जो वाईएसआरसीपी सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कथित रूप से कई करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)