देश की खबरें | मुंबई की महिला से 19 लाख रुपये ठगने के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने दिल्ली के एक यूट्यूबर को 45 वर्षीय महिला को धमकाने और उससे 19 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 15 जून मुंबई पुलिस ने दिल्ली के एक यूट्यूबर को 45 वर्षीय महिला को धमकाने और उससे 19 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पीयूष कत्याल यूट्यूब पर अपने प्रैंक वीडियो के लिए जाना जाता है और उसके पांच लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह एक महिला ने उत्तर क्षेत्र साइबर पुलिस थाने में धोखाधड़ी की शिकायत लेकर आयी।

उन्होंने कहा कि महिला ने आरोप लगाया है कि वह पांच महीने पहले कत्याल के संपर्क में आई थी। तब महिला को आरोपी का एक शरारत भरा वीडियो पसंद आया, उसने इस पर टिप्पणी पोस्ट की और उसके अकाउंट को फॉलो करना शुरू कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे को फोन नंबर दिए और कुछ दिन पहले कत्याल ने चिकित्सीय आपात स्थिति का हवाला देते हुए उससे पैसे मांगे।

महिला ने पहले तो उसे मना कर दिया, लेकिन बाद में आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया और उसके संदेशों और चैट को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि महिला ने कुछ समय में से करीब 19 लाख रुपये दिए और इसके बाद साइबर पुलिस से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि कत्याल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उत्तर क्षेत्र साइबर पुलिस थाने की एक टीम ने उसे 12 जून को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड