विदेश की खबरें | यूट्यूब ने ‘क्यूएनोन’ पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाए

‘क्यूएनोन’ धुर दक्षिणपंथी षड्यंत्र का सिद्धांत है, जिसके अनुसार शैतान की पूजा करने वाला एक गुप्त दल वैश्विक बाल तस्करी गिरोह चला रहा है और देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ साजिश रच रहा है और ट्रंप इस गुप्त दल के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

यूट्यूब ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अब ऐसे सामग्रियों पर रोक लगाएगा जो षड्यंत्र के सिद्धांतों से किसी व्यक्ति अथवा समूह को निशाना बनाते हो और जिनका इस्तेमाल हिंसा को जायज ठहराने के लिए किया जाता हो।

यह भी पढ़े | डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन के प्लेन का कर्मचारी पाया गया कोरोना संक्रमित.

अब यूट्यूब तीसरा ऐसा सोशल मीडिया मंच बन गया है जो क्यूएनोन को हवा नहीं देने की नीतियों की घोषणा कर रहा है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें पहुंचे 3.88 करोड़, अब तक एक लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

इससे पहले ट्विटर ने जुलाई में कहा था कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के बीच लोकप्रिय धुर दक्षिणपंथी षड्यंत्र के सिद्धांत, ‘क्यूएनोन’ से संबंधित खातों और सामग्री पर कार्रवाई करेगा। इस कार्रवाई के तहत उसने क्यूएनोन सामग्रियों से संबंधित हजारों अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया था साथ ही इससे जुड़े यूआरएल को ट्विटर पर साझा करने से रोक लगाई थी।

ट्विटर ने यह भी कहा था कि वह क्यूएनोन से जुड़े ट्वीट का विशेष उल्लेख करने या इनकी अनुशंसा करने वाले ट्वीट को भी रोकेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)