देश की खबरें | युवा विश्व मुक्केबाजी : भारत ने चार पदक पक्के किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एशियाई चैम्पियन विंका और अलफिया पठान उन चार भारतीय मुक्केबाजों में शामिल हैं जिन्होंने पोलैंड के किलसे में चल रही पुरूष और महिला युवा विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल एशियाई चैम्पियन विंका और अलफिया पठान उन चार भारतीय मुक्केबाजों में शामिल हैं जिन्होंने पोलैंड के किलसे में चल रही पुरूष और महिला युवा विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

गीतिका और पूनम दो अन्य मुक्केबाज हैं जिन्होंने अंतिम चार चरण में जगह बनायी और इन्होंने देश के लिये कम से कम कांस्य पदक कर लिये।

सभी चारों मुक्केबाजों ने अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया।

पानीपत की मुक्केबाज विंका ने 60 किग्रा वर्ग में अपनी कोलंबियाई प्रतिद्वंद्वी कैमिलो कैमेला को 5-0 से पराजित किया जबकि 2019 एशियाई जूनियर चैम्पियन अलफिया (81 किग्रा से अधिक) ने भी इसी अंतर से हंगरी की मुक्केबाज रेका हॉफमैन को शिकस्त दी।

पूनम ने 57 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान की नाजेर्के सेरिक पर 5-0 से आसान जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

गीतिका (48 किग्रा) ने फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमानिया की एलिजाबेथ ओस्तान पर शुरू से ही मुक्कों की बरसात कर दी जिससे रैफरी को पहले राउंड में ही मुकाबला रोकने के लिये मजबूर होना पड़ा और हरियाणा की इस मुक्केबाज को विजेता घोषित कर दिया गया।

वहीं एक अन्य महिला मुक्केबाज खुशी (81 किग्रा) को क्वार्टरफाइनल में तुर्की की बुसरा इसिलदार से हार मिली।

पुरूषों के वर्ग में मनीष (75 किग्रा) और सुमित (69 किग्रा) ने क्रमश: जोर्डन के अब्दल्लाह अलाराग और स्लोवाकिया लाडिस्लाव होरवाथ पर 5-0 के समान अंतर से जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

इस बीच आकाश गोरखा (60 किग्रा) और विनीत (81 किग्रा) आगे नहीं बढ़ सके जिन्हें अंतिम 16 के मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट