देश की खबरें | युवा विश्व मुक्केबाजी : पांच भारतीय क्वार्टरफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के पांच मुक्केबाजों ने पोलैंड के किलसे में चल रही पुरूष और महिला युवा विश्व चैम्पियनशिप में अपने अंतिम-16 मुकाबले आसानी से जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल भारत के पांच मुक्केबाजों ने पोलैंड के किलसे में चल रही पुरूष और महिला युवा विश्व चैम्पियनशिप में अपने अंतिम-16 मुकाबले आसानी से जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

महिलाओं में गीतिका (48 किग्रा) ने शनिवार को अंतिम आठ में जगह पक्की की।

पुरूषों के दल में एशियाई रजत पदक विजेता अंकित नरवाल (64 किग्रा), बिश्वामित्र चोंगथाम (49 किग्रा), सचिन (56 किग्रा) और विशाल गुप्ता (91 किग्रा) देश के लिये पदक पक्का करने से केवल एक एक जीत दूर हैं।

निशा गुर्जर (64 किग्रा) का अभियान हालांकि लातविया की बिट्राइस रोजेंटेल से 1-4 से हारकर समाप्त हो गया।

इससे पहले गीतिका ने कजाखस्तान की अरेलिम मरात पर 5-0 से जीत हासिल की।

चोंगथाम ने मेहदी कोहस्रोशाही को इसी अंतर से मात दी जिसके बाद सचिन ने डेविड जिमेनेज वाल्डेज को सर्वसम्मत फैसले में पराजित किया।

नरवाल ने पोलैंड के ओलिवियर जामोस्की पर 4-1 से जीत दर्ज की जबकि विशाल ने प्री क्वार्टरफाइनल में क्रोएशिया के बोर्ना लोंकारिच को हराया।

भारत ने इस टूर्नामेंट के लिये 20 सदस्यीय टीम (10 पुरूष और 10 महिला मुक्केबाज) भेजी है जिसमें 52 देशों के 414 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट