देश की खबरें | युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: भारत के चार और मुक्केबाजों ने पक्के किये पदक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुस्कान और तमन्ना समेत चार भारतीय मुक्केबाजों ने स्पेन के ला नुसिया में जारी  पुरुषों और महिलाओं की युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किये जिससे भारत के कुल पदकों की संख्या 11 हो गयी।

नयी दिल्ली, 23 नवंबर मुस्कान और तमन्ना समेत चार भारतीय मुक्केबाजों ने स्पेन के ला नुसिया में जारी  पुरुषों और महिलाओं की युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किये जिससे भारत के कुल पदकों की संख्या 11 हो गयी।

युवा एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता कीर्ति (81 किग्रा से अधिक) और देविका घोरपडे (52 किग्रा) अन्य दो मुक्केबाज हैं जिन्होंने अंतिम चार चरण में अपनी जगह पक्की की।

इन चार पदकों के साथ भारत ने पिछले सत्र में पोलैंड में आयोजित इस टूर्नामेंट में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 पदक की बराबरी कर ली।

तमन्ना ने भारत के लिए दिन की शुरुआत आक्रामक अंदाज में करते हुए महिलाओं की 50 किग्रा क्वार्टर फाइनल में सर्वसम्मत निर्णय से जापान की जूनी टोनेगावा को मात दी। देविका ने जर्मनी की अस्या अरी के खिलाफ 5-0 से आसान जीत दर्ज की।

मुस्कान (75 किग्रा) और कीर्ति अपने-अपने प्रतिद्वंदियों मंगोलिया की ज्येइनयेप अजीमबाई और रोमानिया की लिविया बोटिका खिलाफ काफी मजबूत साबित हुईं। इन दोनों को बाउट शुरू होने के तीन मिनट के अंदर ‘रेफरी स्टॉप द कॉन्टेस्ट’ के फैसले से विजेता घोषित किया गया।

इस बीच, प्रीति दहिया (57 किग्रा), रिदम (92 किग्रा से अधिक) और जादुमणि सिंह मांडेंगबाम (51 किग्रा) अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल