देश की खबरें | नाबालिग लड़की से युवक ने किया दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में जागरण में गई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में उसके पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बदायूं (उप्र), सात जनवरी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में जागरण में गई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में उसके पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संकल्प शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि गत चार जनवरी को सिविल लाइंस क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की एक किशोरी पड़ोस में हो रहे जागरण में शामिल होने गई थी।

उन्होंने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला पिंटू नाम का लड़का वहां से उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि बुधवार को परिजन ने थाने में इसकी शिकायत की तो पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी पिंटू को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि पिंटू का चचेरा भाई जो कि मामले में सहआरोपी है, वह अभी तक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

किशोरी के परिजनों के अनुसार जागरण कार्यक्रम के दौरान जब उनकी बेटी नहीं मिली तो उन्होंने उसे ढूंढने की कोशिश की, कुछ देर बाद पिंटू के घर से लड़की रोती हुई बाहर निकली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\