देश की खबरें | युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रूप से सही दिशा में लगाएं : उपराज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रूप से सही दिशा में लगाना चाहिए तथा केंद्रशासित प्रदेश में प्रशासन युवा प्रतिभा की पहचान करने और इसे बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, नौ जनवरी जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रूप से सही दिशा में लगाना चाहिए तथा केंद्रशासित प्रदेश में प्रशासन युवा प्रतिभा की पहचान करने और इसे बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिन्हा ने गुलमर्ग में चलने वाले 15 दिन के ‘स्की’ पाठ्यक्रम एवं प्रशिक्षण के लिए लड़कियों के एक समूह को हरी झंडी दिखाई।

पंद्रह दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण में कुल 600 भावी ‘स्कीयर्स’ शामिल होंगे। इनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं।

इन लोगों को ओलंपियन गुल मुस्तफा तथा अन्य अनुभवी कोच एवं प्रशिक्षक ‘स्कीइंग’ के गुर सिखाएंगे।

उपराज्यपाल ने प्रशिक्षुओं से कहा कि युवाओं को प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे अवसरों का लाभ उठाना चाहिए तथा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रूप से सही दिशा में लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में प्रशासन युवा प्रतिभा की पहचान करने और इसे बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट