देश की खबरें | नोएडा में गौर सिटी-दो में रहने वाले युवक ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी-दो में के निवासी 20 वर्षीय एक युवक ने शनिवार शाम को अपने घर पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

नोएडा, 13 फरवरी उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी-दो में के निवासी 20 वर्षीय एक युवक ने शनिवार शाम को अपने घर पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

वहीं, सुपरटेक इको विलेज में रहने वाली एक 14 वर्षीय एक किशोरी एक इमारत की पांचवीं मंजिल से गिर गई।

इसके बाद गंभीर हालत में उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि गौर सिटी-दो में रहने वाले आशीष सिंह (20) ने शनिवार देर शाम को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुपरटेक इको विलेज-तीन में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी अंशिका तिवारी शनिवार दोपहर को अपने घर पर काम करते समय पांचवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई।

गंभीर हालत में उसको नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस किशोरी के मौत की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट