देश की खबरें | शाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्‍या, दो आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहजहांपुर जिले में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की हत्‍या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शाहजहांपुर (उप्र), 29 दिसंबर शाहजहांपुर जिले में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की हत्‍या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक एस. आनन्‍द ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया, ''थाना सिधौली के आलमनगर गांव में रहने वाले सोनू (18) की रविवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी और उसका शव गांव के बाहर उसी के खेत में लगे ट्यूबवेल के पास से बरामद हुआ थाl''

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध सोनू के पिता राम आसरे की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था l

उन्होंने बताया, ''पुलिस ने आलमनगर में ही रहने वाले आरोपी अमन सिंह तथा मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अमन ने पूछताछ में बताया कि सोनू का उसकी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था ।''

आनन्‍द ने बताया कि जब अमन को प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उसने अपने साथी मुकेश कुमार के साथ मिलकर रविवार को सोनू की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी अमन सिंह तथा मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी