देश की खबरें | उदयपुर में युवक ने प्रेमिका की हत्या की: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि लड़की की सगाई किसी और के साथ हो गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाद में अपनी कलाई काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

उदयपुर, 24 जून राजस्थान के उदयपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि लड़की की सगाई किसी और के साथ हो गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाद में अपनी कलाई काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना हिरणमगरी थाना क्षेत्र के परशुराम इलाके के एक होटल में हुई। पुलिस ने बताया कि उदयपुर के सेक्टर-3 का रहने वाले आरोपी विजय भोई के कथित तौर पर निकिता के साथ संबंध थे।

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि दोनों की 'इंस्टाग्राम' के जरिए दोस्ती हुई थी और बाद में दोनों में प्यार हो गया। उन्होंने बताया कि हालांकि, जब निकिता के परिजनों को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और दूसरे व्यक्ति से उसकी सगाई तय कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद लड़की ने भोई से बातचीत करना बंद कर दिया।

योगी ने बताया कि हाल ही में निकिता अपनी पढ़ाई के लिए उदयपुर लौटी। उन्होंने बताया कि भोई ने उससे फिर संपर्क किया और आखिरी बार मिलने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को दोनों एक होटल में मिले, जहां उसकी सगाई को लेकर बहस हुई। उन्होंने बताया कि कहासुनी के दौरान भोई ने उसके सिर को कथित तौर पर दीवार पर दे मारा, जिससे लड़की के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद भोई ने कथित तौर पर अपनी कलाई ब्लेड से काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की, हालांकि वह तुरंत होटल से निकल गया और अस्पताल में भर्ती हो गया।

उन्होंने बताया कि यह मामला मंगलवार सुबह तब प्रकाश में आया जब होटल के कर्मचारी सफाई के लिए कमरे में दाखिल हुए और लड़की को मृत पाया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और होटल में ‘चेक-इन’ के समय दिये गए 'पहचानपत्र' के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे पकड़ लिया।

स. पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस