देश की खबरें | युवक की हत्या : प्रेमिका और उसकी मां तथा भाई गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चितबड़ागांव क्षेत्र में सोमवार तड़के अपने प्रेमी को घर पर बुलाकर परिजन की मदद से उसकी कथित हत्या करने के आरोप में एक युवती और उसकी मां तथा उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है।

बलिया (उत्तर प्रदेश), 17 मई उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चितबड़ागांव क्षेत्र में सोमवार तड़के अपने प्रेमी को घर पर बुलाकर परिजन की मदद से उसकी कथित हत्या करने के आरोप में एक युवती और उसकी मां तथा उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव के नन्द लाल ने थाने में शिकायत की कि उसके बेटे चंदन (20) का प्रेम सम्बन्ध उसके गांव की ही रहने वाली चंदा नामक युवती से था और लड़की के परिजन इस संबंध को लेकर नाराज रहते थे तथा वह बेटे को जान से मारने की धमकी देते रहते थे।

नन्द लाल के मुताबिक चंदन को आज तड़के तीन बजे चंदा ने अपने घर पर बुलाया और वह गम्भीर रूप से चोटिल अवस्था में उसके घर के बगल के बाथरूम में मिला।

उन्होंने बताया कि परिजन चंदन को उपचार के लिये ले जाने की तैयारी में थे तभी उसकी मौत हो गई।

यादव के मुताबिक चंदन ने मृत्यु के पूर्व परिजनों को बताया कि उसे चंदा ने अपने घर बुलाया और चंदा, उसके भाई सूरज एवं मां अनिता देवी ने उस पर कुल्हाड़ी के मुठिया से प्रहार कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर चंदा, उसके भाई सूरज व मां अनिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\