देश की खबरें | सेवा को अपने आचरण और व्यवहार में लाये युवा वर्ग : मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि युवा वर्ग सेवा को अपने आचरण और व्यवहार में लाये।

जयपुर, 23 फरवरी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि युवा वर्ग सेवा को अपने आचरण और व्यवहार में लाये।

उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों द्वारा किए गये सेवा कार्यों की सराहना की तथा दूसरों से भी समाज के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

मिश्र राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों से मंगलवार को यहां राजभवन में संवाद कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में स्वयंसेवी संगठनों और इनसे जुड़े व्यक्तियों की समर्पण एवं सेवा भावना की सही परख होती है।

राज्यपाल ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों ने कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में अपने सेवा कार्यों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनमें इस महामारी का सामना करने की हिम्मत, आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि हुई।

उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों को समर्पण के साथ संचालित करने के लिए सिर्फ प्रशिक्षण ही पर्याप्त नहीं है बल्कि मन में भाव होना भी जरूरी है।

इस अवसर पर एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक एस पी भटनागर ने संगठन के 2 लाख 5 हजार से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा 2100 से अधिक गांव-ढाणियों में जाकर इस वर्ष किये गए पौधारोपण, रक्तदान, पल्स पोलियो टीकाकरण और स्वास्थ्य शिविरों में सहयोग, श्रमदान तथा कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव के लिए चलाई गई जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े