देश की खबरें | देवरिया में नदी में दोस्तों को बचाने के प्रयास में युवक डूबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के देवरिया में गौरा नदी में डूब रहे अपने दोस्तों को बचाने के प्रयास में एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

देवरिया, तीन जुलाई उत्तर प्रदेश के देवरिया में गौरा नदी में डूब रहे अपने दोस्तों को बचाने के प्रयास में एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोरखपुर जिला के गगहा विकासखंड के पूरे गांव का निवासी 20 वर्षीय अभय यादव अपने ननिहाल रुद्रपुर विकासखंड के सोनबरसा गांव गया था। बीती शाम वह अपने दोस्तों के साथ गौरा नदी में नहाने गया। नहाते समय अभय के तीन दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। अभय यादव ने नदी में छलांग लगा दी और अपने तीनों दोस्तों को सकुशल बचा लिया लेकिन वह खुद गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

पुलिस के अनुसार, गोताखोरों की टीम में अभय यादव की तलाश शुरू की लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

देवरिया जिले के रुद्रपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभय यादव की तलाश की जा रही है।

अभय के पिता पूर्णमासी यादव ने बताया कि वह अपने ननिहाल घूमने गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी