देश की खबरें | पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, जांच के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार साइकिल चोरी के आरोप में पुलिस ने सुभाष नगर मोहल्ले के एक युवक को बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे हिरासत में लिया था।

पुलिस के अनुसार साइकिल चोरी के आरोप में पुलिस ने सुभाष नगर मोहल्ले के एक युवक को बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे हिरासत में लिया था।

महोबा के जिलाधिकारी (डीएम) सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को कहा, "शहर कोतवाली पुलिस की हिरासत में पंकज (36) की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में बृहस्पतिवार देर रात मजिस्ट्रेट स्तर की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यह जांच अपर जिलाधिकारी करेंगे।"

उन्होंने कहा, " शव के पोस्टमॉर्टम के लिए चिकित्सकों के एक पैनल का गठन भी किया गया है।"

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने कहा, ‘‘ स्थानीय लोगों ने साइकिल चोरी के मामले में पंकज को पकड़ कर बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे पुलिस को सौंपा था। अचानक तबीयत खराब होने पर करीब सात बजे पुलिस उसे अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

पंकज के परिवार वालों का कहना है कि लोगों ने जिस समय उसे पुलिस को सौंपा था, तब वह बिल्कुल ठीक था।

उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाली में पुलिस ने उसके साथ मारपीट की और मौत हो जाने पर उसे अस्पताल ले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी