देश की खबरें | युवा कांग्रेस 19 जुलाई को पटना में रोजगार मेला आयोजित करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) बिहार के युवाओं के लिए 19 जुलाई को पटना में एक रोजगार मेला आयोजित करेगी।

पटना, पांच जुलाई भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) बिहार के युवाओं के लिए 19 जुलाई को पटना में एक रोजगार मेला आयोजित करेगी।

बिहार में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

आईवाईसी अध्यक्ष उदय भानु चिब ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र और बिहार की राजग सरकारें युवाओं को रोजगार मुहैया कराने को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जयपुर और दिल्ली के बाद 19 जुलाई को पटना में एक विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह हमारे नेता राहुल गांधी के सपने को हकीकत में बदलने की पहल है।"

आईवाईसी ने राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर 19 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रोजगार मेला आयोजित किया था।

चिब ने बताया कि शहर के ‘ज्ञान भवन’ में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा और इसमें 120 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी।

उन्होंने दावा किया, ‘‘पांच हजार से अधिक युवाओं को मौके पर ही रोजगार मिलने की उम्मीद है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार