युवा कांग्रेस ने अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर अमित शाह के आवास के निकट प्रदर्शन किया

कांग्रेस की युवा इकाई ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह के आवास के निकट प्रदर्शन किया. भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. की अगुवाई में युवा कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

अजय मिश्रा (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 9 अक्टूबर : कांग्रेस की युवा इकाई ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह के आवास के निकट प्रदर्शन किया. भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. की अगुवाई में युवा कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

इस अवसर पर श्रीनिवास ने दावा किया, ‘‘देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक तरफ गृह राज्य मंत्री के बेटे की गाड़ी जानबूझकर किसानों को रौंदती हुई निकल जाती है और देश की सत्तारूढ़ पार्टी उन किसानों के साथ नहीं बल्कि उनके खिलाफ खड़ी हुई नज़र आती है.’’उन्होंने कहा, ‘‘आज हम मांग कर रहे है कि गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाये और मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को तुरंत गिरफ्तार किया गए.’’ यह भी पढ़ें : Coal Crisis: टाटा पावर डीडीएल की दिल्ली के लोगों से बिजली का संयंमित इस्तेमाल करने की अपील

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में गत रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का विरोध करने के दौरान हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट