देश की खबरें | युवा कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के ‘अपमानजनक’ बयानों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय युवा कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आर. एस. पठानिया और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं द्वारा लगातार भारतीय सेना के बारे में दिए गए ‘‘अपमानजनक’’ बयानों के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली, 30 मई भारतीय युवा कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आर. एस. पठानिया और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं द्वारा लगातार भारतीय सेना के बारे में दिए गए ‘‘अपमानजनक’’ बयानों के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि भाजपा विधायक पठानिया का बयान, सेना का सीधा अपमान है।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले विजय शाह, फिर (जगदीश) देवड़ा, अब पठानिया ने इस तरह के बयान दिए हैं। आखिर प्रधानमंत्री मोदी जी चुप क्यों हैं?’’

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और उनके विधायकों का यह नया फैशन बन गया है कि सेना को लेकर अपशब्द बोले जाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे नेताओं को उनके पदों से जल्द से जल्द बर्खास्त किया जाना चाहिए और इन पर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए।’’

सोशल मीडिया पर नौ सेकंड का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ जिसमें पठानिया को कथित तौर पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की भूमिका की आलोचना करते हुए और उनकी क्षमता पर सवाल उठाते हुए सुना जा सकता है।

उधमपुर पूर्व से विधायक पठानिया ने आरोपों से साफ इनकार करते हुए दावा किया कि उनकी छवि खराब करने के लिए क्लिप से छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विधिक इकाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट