देश की खबरें | छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मीरपुर गांव में हृदयराम नागर के छोटे पुत्र विपिन ने सोमवार रात गली में मोटरसाइकिल खड़ी की थी, इसी बात को लेकर विपिन के बड़े भाई संदीप कुमार (35) ने आपत्ति की, तो दोनों में कहा-सुनी शुरू हो गई।

सूत्रों के मुताबिक कुछ ही देर में कहासुनी हाथापाई में बदल गयी, मां नौरंगी देवी और पिता हृदय राम नागर दोनों के मध्य बीच बचाव करने लगे।

पुलिस के अनुसार दोनों ने मां-बाप की एक न सुनी। आखिर में माता-पिता आस-पड़ोस के लोगों को मदद के लिए बुलाने गए। तभी विपिन घर से चाकू लेकर आया और संदीप के पेट में चाकू घोंप दिया।

पुलिस के मुताबिक संदीप चाकू लगने के बाद वहीं तड़पने लगा और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए। उपरोक्त घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई फरार हो गया।

एसपी बर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड