देश की खबरें | युवती के साथ बलात्कार, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सदर थाना सफीदों पुलिस ने युवती का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।

जींद (हरियाणा), आठ मार्च सदर थाना सफीदों पुलिस ने युवती का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।

सदर थाना सफीदों पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर बताया कि एक व्यक्ति ने बताया कि छह मार्च को उनकी बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। आसपास तलाशने तथा पूछताछ करने पर उसका पता नहीं चला। सात मार्च को गांव का ही एक व्यक्ति उनकी बेटी को चौपाल के निकट छोड़कर चला गया।

शिकायत के अनुसार, घर लौट कर लड़की ने परिवार को बताया कि गांव के ही दो लोग उसका अपहरण करके उसे सुनसान जगह पर ले गए और रातभर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में आरोपियों का चाचा उसे चौपाल के पास छोड़ गया।

लड़की के पिता ने बताया कि आरोपियों के परिजनों से इस संबंध में शिकायत करने पर उन्होंने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

सदर थाना सफीदों पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस इस सिलसिले में आगे की कार्रवाई और जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\