देश की खबरें | एशियाई कप की टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं युवा खिलाड़ी: डेंगमेई ग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम की विंगर डेंगमेई ग्रेस ने रविवार को कहा कि युवा खिलाड़ी आगामी एएफसी एशियाई कप की टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम की विंगर डेंगमेई ग्रेस ने रविवार को कहा कि युवा खिलाड़ी आगामी एएफसी एशियाई कप की टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

एशियाई कप के लिए कोच्चि में चल रहे भारतीय टीम के शिविर में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र में तीन स्थलों पर 20 जनवरी से छह फरवरी तक किया जाएगा।

शिविर में हिस्सा ले रही 27 खिलाड़ियों में से 13 की उम्र 25 साल से कम है।

डेंगमेई ने कहा, ‘‘टीम में काफी युवा खिलाड़ी हैं और वे सभी एशियाई कप की टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। हमारे पास कई ऐसी युवा खिलाड़ी भी हैं जो अंडर-17 टीम का भी हिस्सा हैं जिसमें सिल्की (देवी), एस्टम (आराओन), मार्टिना (थोमचोम) और कुछ अन्य खिलाड़ी शामिल हैं जो टीम में काफी उर्जा लेकर आती हैं। ’’

टीम में इतनी संख्या में युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी का मतलब है कि अधिक अनुभवी खिलाड़ी मैदान के अंदर और बाहर उनकी मदद के लिए तैयार हैं।

पच्चीस साल की इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘हम हमेशा एक-दूसरे की मदद करते हैं, यह अभ्यास हो या मैदान के बाहर। सीनियर खिलाड़ी के रूप में हम जूनियर खिलाड़ियों की मदद करते हैं अगर वे कोई गलती करते हैं तो।’’

डेंगमेई ने कहा, ‘‘हम विभिन्न जिम्मेदारियां लेने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हैं और उनकी मदद करते हैं।’’

डेंगमेई ने कहा कि एशियाई कप में विश्व कप 2023 के छह स्थान दांव पर लगे हैं और भारत इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सही समय है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। हमारे लिए प्रत्येक मैच करो या मरो के मुकाबले की तरह होगा। प्रत्येक मैच हमारे लिए मौका होगा।’’

डेंगमेई ने कहा, ‘‘हमारे ग्रुप में ईरान, चीनी ताइपे और चीन सभी कड़ी टीम हैं और हम एक बार में एक मैच पर ध्यान लगाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा