देश की खबरें | कर्नाटक में विवाह-पूर्व फोटोशूट के दौरान झील में डूबने से युवक, युवती की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मैसुरु जिले के तालाकड में विवाह-पूर्व फोटोशूट के दौरान हुई दुर्घटना में कावेरी नदी में डूबने से 28 वर्षीय युवक और उसकी मंगेतर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 10 नवंबर कर्नाटक के मैसुरु जिले के तालाकड में विवाह-पूर्व फोटोशूट के दौरान हुई दुर्घटना में कावेरी नदी में डूबने से 28 वर्षीय युवक और उसकी मंगेतर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह हादसा सोमवार को तब हुआ जब एक डोंगी(एक प्रकार की गोल नौका) में सवार 20 वर्षीय युवती तस्वीर खिंचवाने के दौरान संतुलन बिगड़ने पर नदी में गिर गई। युवती को बचाने की कोशिश में युवक की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: चुनाव परिणाम से उत्साहित बीजेपी में अपना CM बनाने की उठने लगी मांग, बीजेपी SC मोर्चा के अध्यक्ष अजीत चौधरी ने कहा- उनके पार्टी का हो मुख्यमंत्री.

पुलिस के मुताबिक, ठेकेदार चंद्रू और शशिकला की इस महीने के अंत में शादी होने वाली थी। वे अपने रिश्तेदारों और फोटोग्राफरों के साथ विवाह-पूर्व फोटोशूट के लिये मुडुकुथोरे में मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर गए थे।

वहां से लौटते समय उन्होंने तालाकाडु में डोंगी पर कावेरी नदी में कुछ तस्वीरें खिंचवाने का फैसला किया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: नीतीश कुमार की सत्ता विरोधी लहर और 10 लाख नौकरी के वादे के बाद भी क्यों लगा तेजस्वी यादव को झटका.

वहां वे चंद्रू के दोस्त के साथ डोंगी में सवार हो गए।

नदी के बीच में शशिकला कथित तौर पर डोंगी में खड़ी हो गई और इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गई। चंद्रू भी उसे बचाने के लिये नदी में कूद गया।

पुलिस ने कहा कि दोनों ही तैरना नहीं जानते थे और डूब गए।

डोंगी चालक किसी तरह सुरक्षित किनारे लौट आया जबकि वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों ने चंद्रू के दोस्त को किसी तरह बचा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\