देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में आपसी रंजिश के कारण 24 वर्षीय एक युवक की उसके परिचित ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 जून उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में आपसी रंजिश के कारण 24 वर्षीय एक युवक की उसके परिचित ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजकर 40 मिनट पर उन्हें घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पीड़ित को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित को चाकू मारने के बाद आरोपी पास में इंतजार कर रहे अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पीड़ित को सीने के नीचे चाकू मारा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

कलसी ने कहा, पूछताछ से पता चला कि पीड़ित मोहम्मद फैजान और आरोपी अब्दुल मशाद एक-दूसरे को एक साल से अधिक समय से जानते थे और वे कथित तौर पर अक्सर एक साथ मादक पदार्थ का सेवन करते थे। उन्होंने बताया कि नशीली पदार्थों के ऐसे ही सेवन के दौरान दोनों के बीच कथित विवाद हुआ था।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के भाई मोहम्मद फाजिल की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\