Delhi Shocker: दिल्ली के वेलकम में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, किशोर गिरफ्तार

पूर्वोत्तर दिल्ली के वेलकम इलाके में 19-वर्षीय एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

(Photo Credit : X)

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर पूर्वोत्तर दिल्ली के वेलकम इलाके में 19-वर्षीय एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस मामले में 16-वर्षीय एक किशोर को पकड़ा गया है और उसके पास से एक चाकू बरामद किया गया. पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) ज्वॉय टिर्की ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि एक युवक शोएब को चाकू घोंप दिया गया है, इसके बाद वेलकम इलाके से सटे इमामबाड़ा में एक दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा.

पुलिस ने बताया कि युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. उपायुक्त के अनुसार, मृतक की छाती के बाएं तरफ गहरा घाव था. उन्होंने बताया कि पुलिस को एक चश्मदीद से पता चला कि 16-वर्षीय एक किशोर ने यह हमला किया था. उन्होंने कहा, ‘‘दल ने किशोर को पकड़ लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले शोएब और उसके दोस्तों ने उसे पीटा था। बदला लेने के लिए किशोर ने शोएब की जान ले ली। मामले में आगे की जांच जारी है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी