देश की खबरें | इटावा में युवक की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इटावा जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार को चाय की दुकान पर एक युवक ने दूसरे युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इटावा (उप्र), 31 अगस्त इटावा जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार को चाय की दुकान पर एक युवक ने दूसरे युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इटावा के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार की दोपहर एक चाय की दुकान पर दो युवकों के बीच विवाद हो गया।

उन्होंने बताया कि एक युवक ने साथी युवक के गले पर पांच छह बार चाकुओं से प्रहार किया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजू यादव और हत्या के आरोपी की पहचान जितेन्‍द्र कुमार मौर्य के रूप में हुई है।

एसएसपी ने बताया कि कि मृतक राजू यादव जुगरामऊ थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कालोनी का रहने वाला था और पहले जितेंद्र कुमार मौर्य की नर्सरी में काम करता था।

इस बीच जितेंद्र कुमार का प्रेम प्रसंग राजू की बहन से हो गया और डेढ़ साल पूर्व दोनों ने भागकर शादी कर ली थी, इससे राजू के परिवार के लोग नाराज थे।

यह मामला अदालत में पहुंचा और लड़की के नाबालिग होने की वजह से अदालत ने शादी को अमान्य करार दिया।

अधिकारी ने बताया कि जितेंद्र कुमार अब फिर से राजू पर उसकी बहन से अपनी शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन राजू शादी का विरोध कर रहा था।

उन्होंने कहा कि जितेन्‍द्र ने इसी रंजिश के चलते आज दोपहर को राजू को बुलाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने जितेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट