देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी के हमले में युवक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी ने युवक को कुचल दिया, इस घटना में युवक की मौत हो गई।

रायगढ़, 16 मार्च छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी ने युवक को कुचल दिया, इस घटना में युवक की मौत हो गई।

रायगढ़ जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के छाल वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बेहरामार गांव के जंगल में हाथी ने राकेश राम राठिया (18) को कुचलकर मार डाला है।

अधिकारियों ने बताया कि राकेश अपने मित्र के साथ आज सुबह बेहरामार गांव के जंगल में महुआ फल एकत्र करने गया था। युवक जब जंगल में थे तब वहां एक जंगली हाथी ने उनपर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि हाथी के अचानक हमले के बाद राकेश का मित्र वहां से भाग गया लेकिन राकेश नहीं भाग पाया।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग के दल ने क्षेत्र में हाथी होने की जानकारी ग्रामीणों को दी थी लेकिन इसके बावजूद राकेश और उसका मित्र जंगल में चले गए थे।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा युवक का शव बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों की उपस्थिति की सूचना के बाद ग्रामीणों को वन क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है