देश की खबरें | बिहार में दो समूहों के बीच झड़प में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिसकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पटना जिले में सोमवार को मामूली विवाद को लेकर दो समूहों के बीच हुए झड़प के दौरान एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पटना, 14 अक्टूबर बिहार के पटना जिले में सोमवार को मामूली विवाद को लेकर दो समूहों के बीच हुए झड़प के दौरान एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दानापुर उपमंडल के लखानी विगहा मठ इलाके में हुई इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘सोमवार सुबह इलाके के दो समूह मामूली बात पर भिड़ गए। पुलिस को सूचना मिली कि 20 साल के एक युवक की उसके पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। जब पुलिस दल वहां पहुंचा तो लोगों के एक समूह ने उस पर पथराव शुरू कर दिया और एक पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।’’

पथराव में एक पुलिसकर्मी को चोटें आई हैं।

बयान में कहा गया है कि अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तुरंत बुलाया गया और स्थिति पर काबू पाया गया।

मृतक की पहचान विशाल कुमार के रूप में की गई है जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\