देश की खबरें | बच्ची से बलात्कार की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोटा (राजस्थान), सात अक्टूबर राजस्थान के कोटा में एक बच्ची से बलात्कार करने की कोशिश के आरोप में 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता काम पर गए हुए थे।

उपनिरीक्षक एवं सुकेत थाने के प्रभारी बजरंग लाल ने बताया कि आरोपी इस्माईल आठ वर्षीय बच्ची को लालच देकर शनिवार को अपने घर ले आया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

यह भी पढ़े | केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में सभी साप्ताहिक बाज़ार खोलने के लिए मिली इजाजत : 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि बच्ची ने शोर मचाया तो इलाके में रहने वाले उसके दोस्त घर पहुंच गए और उसे बचा लिया।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और उस समय काम पर गए हुए थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: चुनाव से पहले BJP को तीसरा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया LJP में शामिल.

लाल ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)