ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिये काफी लंबा इंतजार करना होगा: लंबी कूद एथलीट श्रीशंकर

श्रीशंकर पिछले महीने इंडियन ग्रां प्री के पहले चरण में भाग लेने के लिये एनआईएस पटियाला में थे जो तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट था। लेकिन सरकार के दिशानिर्देशों के बाद इसे शुरू होने से कुछ घंटों पहले रद्द कर दिया गया। इस टूर्नामेंट को दर्शकों के बिना 20 मार्च को होना था।

जमात

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल लंबी कूद में राष्ट्रीय रिकार्डधारक मुरली श्रीशंकर का कहना है कि कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक एथलेटिक्स कैलेंडर काफी प्रभावित हुआ है जिससे तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के लिये उनका इंतजार काफी लंबा हो जायेगा।

श्रीशंकर पिछले महीने इंडियन ग्रां प्री के पहले चरण में भाग लेने के लिये एनआईएस पटियाला में थे जो तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट था। लेकिन सरकार के दिशानिर्देशों के बाद इसे शुरू होने से कुछ घंटों पहले रद्द कर दिया गया। इस टूर्नामेंट को दर्शकों के बिना 20 मार्च को होना था।

बाद में एक और ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (10 से 13 अप्रैल) को भी स्थगित कर दिया गया।

अब विश्व एथलेटिक्स ने करीब आठ महीने तक नवंबर के अंत तक क्वालीफिकेशन बंद कर दिये।

इक्कीस साल के श्रीशंकर ने केरल के पल्लकड़ से पीटीआई से कहा, ‘‘मैं पहली इंडियन ग्रां प्री के लिये केरल से पटियाला गया था लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले शाम को इसे रद्द कर दिया गया। यह निराशाजनक था। लेकिन मैं भाग्यशाली रहा कि मैं लॉकडाउन से पहले सही समय पर घर पहुंच गया क्योंकि इसके बाद सारी घरेलू उड़ानें रद्द हो गयी थीं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब पूरा सत्र ही खत्म हो गया है और क्वालीफिकेशन दिसंबर में ही शुरू होंगे। सर्दियों के सत्र में ज्यादा प्रतियोगितायें नहीं होंगी और अगले साल फरवरी-मार्च में ही शुरूआत होगी। यह काफी लंबा और मुश्किल इंतजार होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट