देश की खबरें | आप ने ट्रूडो के बयान को ‘‘अनपेक्षित एवं अवांछनीय’’ करार दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने भारत में किसानों के प्रदर्शन को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान को मंगलवार को ‘‘अनपेक्षित एवं अवांछनीय’’ करार दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक दिसम्बर आम आदमी पार्टी (आप) ने भारत में किसानों के प्रदर्शन को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान को मंगलवार को ‘‘अनपेक्षित एवं अवांछनीय’’ करार दिया।

आप के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि ‘आप’ का मानना है कि भारत के आंतरिक मामलों पर अन्य देशों के निर्वाचित प्रमुखों का हस्तक्षेप या टिप्पणी अनपेक्षित एवं अवांछनीय है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कांग्रेस की मांग, सरकार तीनों कृषि कानून को निलंबित करे, किसानों के खिलाफ दर्ज मामले ले वापस.

चड्ढा ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह मामले को तत्काल सुलझाए और किसानों की मांगें स्वीकार करे।

चड्ढा ने ट्वीट किया, ‘‘हम भाजपा सरकार से अपील करते हैं कि वह किसानों की मांगें स्वीकार करे और मामले को तत्काल सुलझाए, लेकिन यह भारत का आंतरिक मामला है। आप का मानना है कि अन्य देशों के निर्वाचित प्रमुखों का हस्तक्षेप एवं टिप्पणी अनपेक्षित एवं अवांछनीय है। भारत अपने घरेलू मामलों से निपटने में सक्षम है।’’

यह भी पढ़े | Indian Army Found Tunnel in Samba: सांबा में भारतीय सैनिकों को मिली सुरंग, इसके जरिए पाकिस्तान से आतंकी करते थे भारत में घुसपैठ.

ट्रूडो विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के खिलाफ टिप्पणी करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय नेता हैं।

ट्रूडो ने नये कृषि कानूनों के खिलाफ भारत में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई है।

ट्रूडो ने गुरु नानक देव जी की 551वीं जयंती के मौके पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान कनाडा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यदि वह ‘‘ किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बारे में भारत से आने वाली खबरों’’ को नजरअंदाज करते हैं तो वह कुछ चूक करेंगे।

नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन मंगलवार को लगातार छठे दिन भी जारी है।

ट्रूडो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ‘‘हालात बेहद चिंताजनक हैं और हम परिवार तथा दोस्तों को लेकर परेशान हैं। हमें पता है कि यह कई लोगों के लिए सच्चाई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपको याद दिला दूं कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा के लिए कनाडा हमेशा खड़ा रहेगा। हम बातचीत में विश्वास करते हैं। हमने भारतीय अधिकारियों के सामने अपनी चिंताएं रखी हैं।’’

सिम्मी नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी