देश की खबरें | गुस्सा आपका राजे से, राजस्थान की जनता से धोखा क्यों: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को केंद्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आलाकमान पर कटाक्ष करते हुए सोमवार को कहा कि ‘‘आपका गुस्सा (पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा) राजे से है, आप राजस्थान की जनता से क्यों धोखा कर रहे हो?’’

जयपुर, 16 अक्टूबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को केंद्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आलाकमान पर कटाक्ष करते हुए सोमवार को कहा कि ‘‘आपका गुस्सा (पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा) राजे से है, आप राजस्थान की जनता से क्यों धोखा कर रहे हो?’’

गहलोत ने ईआरसीपी जनजागरण अभियान की शुरुआत के लिए बारां में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

केंद्र सरकार द्वारा ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,‘‘ क्योंकि वसुंधरा राजे से इनकी बनती नहीं है... यह उनका खुद का घरेलू मामला है.. हम उस पर कुछ नहीं कहना चाहते। गुस्सा आपको वसुंधरा राजे पर है आप राजस्थान की जनता से धोखा क्यों कर रहे हो? उनके साथ आप क्यों धोखा कर रहे हो?’’

गहलोत के इस कटाक्ष को पूर्व मुख्यमंत्री राजे व भाजपा आलाकमान के बीच ‘कथित तनातनी’ की अटकलों पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं और सत्तारूढ़ कांग्रेस 13 जिलों को प्रभावित करने वाली ईआरसीपी को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। इसके तहत उसने सोमवार को जन जागरण अभियान की शुरुआत की। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी अपने वादे से मुकरने का का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सभी 25 सांसद दिए इसके बावजूद ‘उनको तकलीफ है।’

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘राजस्थान के साथ धोखा किया है प्रधानमंत्री मोदी जी ने, उनके सिपहसालारों ने।’’

गहलोत ने कहा कि ईआरसीपी का काम पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में शुरू किया गया। इस परियोजना से दो लाख हेक्टेयर में सिंचाई होगी तथा 13 जिलों में पीने का पानी मिलेगा।

गहलोत ने कहा,‘‘हम पांच साल से इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार की जिद है कि इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करेंगे। यह मुद्दा पूर्वी राजस्थान में घर-घर में पहुंच गया है।’’

परियोजना को क्रियान्वित करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता की ओर इशारा करते हुए गहलोत ने कहा,‘‘पहले इस परियोजना के लिए 9,000 करोड़ रुपये का बजट रखा था इस बार इसे बढ़ाकर 14,000 करोड़ रुपये कर दिया है।’’

कार्यक्रम में कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे। हालांकि, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Palghar Helicopter Emergency Landing: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा टला, तकनीकी खराबी के बाद पालघर के स्कूल ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; VIDEO

Bharat Bandh on February 12: भारत बंद का स्कूल, बैंक और परिवहन पर क्या होगा असर? घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी रिपोर्ट

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी आयरलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\