देश की खबरें | योगी नैतिक रूप से जा चुके हैं, अब राजनीतिक रूप से भी चले जाएंगे : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में पिछले दिनों हुई भगदड़ की घटना के लिए राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ‘‘संत-महात्माओं और आम जनता का भरोसा खो चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नैतिक रूप से जा चुके हैं और अब राजनीतिक रूप से भी चले जाएंगे।’’

लखनऊ, 31 जनवरी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में पिछले दिनों हुई भगदड़ की घटना के लिए राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ‘‘संत-महात्माओं और आम जनता का भरोसा खो चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नैतिक रूप से जा चुके हैं और अब राजनीतिक रूप से भी चले जाएंगे।’’

सपा की ओर से यहां जारी एक बयान के अनुसार यादव ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ सरकार की गलती से हुई है, इसके लिए पूरी तरह सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपा रही है। भगदड़ में जान गंवाने वालों की सही संख्या नहीं बता रही है। भाजपा सरकार मृतकों की संख्या इसलिए छिपा रही है, जिससे उसे मुआवजा नहीं देना पड़े। यह सरकार की संवेदनहीनता है।’’

यादव ने कहा, ‘‘अब तो संत और धर्माचार्य भी महाकुंभ की अव्यवस्था और सरकार के झूठ पर खुल कर बोल रहे हैं। संत महात्मा भी मुख्यमंत्री जी के झूठ से दुःखी हैं। सभी लोग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री जी झूठे हैं। सरकार झूठ बोल रही है। परिजन अपनों के लिए परेशान हैं। सरकार मृतकों और घायलों की संख्या छिपा रही है।’’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री जी (योगी आदित्यनाथ) तो नैतिक रूप से जा चुके हैं, अब राजनीतिक रूप से भी चले जाएंगे। महाकुंभ घटना पूरी तरह से सरकार की नाकामी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार ने आम लोगों का भरोसा खो दिया है। यह उनकी नैतिक हार है। जब संत-महात्मा भी मुख्यमंत्री को झूठा कह रहे हैं तो मुख्यमंत्री की इससे बड़ी हार और क्या हो सकती है।"

प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार देर रात मौनी अमावस्या के स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई थी। सरकार के मुताबिक इस घटना में 30 लोगों की मौत हो गई थी तथा 60 अन्य जख्मी हो गए थे।

सपा अध्यक्ष यादव ने मांग करते हुए कहा, "सरकार सबसे पहले सभी खोये हुए लोगों और मृतकों की पूरी सूची जारी करे जिससे परेशान और पीड़ित परिजनों को सही जानकारी मिल सके। इसके साथ ही सरकार सभी शवों को गरिमापूर्ण तरीके से उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था करे।"

यादव ने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र और उसके आसपास अब भी लाखों लोग और गाड़ियां सड़कों पर फंसी हैं, सरकार उनके डीजल, पेट्रोल, खाने-पीने और घरों तक सुरक्षित पहुंचाने का इंतजाम करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू