देश की खबरें | योगी सरकार उखाड़ फेंकने तक चैन से नहीं बैठेंगे : जयंत चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाथरस के कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध के दौरान पुलिस की लाठियों के शिकार राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने उस घटना एवं हाल में लागू कृषि कानूनों के विरोध में मथुरा के बालाजीपुरम इलाके में हाईवे के किनारे महापंचायत का आयोजन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, 12 अक्टूबर हाथरस के कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध के दौरान पुलिस की लाठियों के शिकार राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने उस घटना एवं हाल में लागू कृषि कानूनों के विरोध में मथुरा के बालाजीपुरम इलाके में हाईवे के किनारे महापंचायत का आयोजन किया।

इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि जब तक उत्तर प्रदेश से योगी की सरकार को उखाड़ नहीं देंगे, चैन से नहीं बैठेंगे।

यह भी पढ़े | उत्तर रेलवे 40 और Special Trains चलाएगा, राजधानी और शताब्दी ट्रेन भी है शामिल.

इस महापंचायत में उत्तर प्रदेश से रालोद व समाजवादी पार्टी, पंजाब से अकाली दल, हरियाणा से इनेलो आदि राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया और तय किया कि उत्तर प्रदेश से योगी सरकार को अगली बार सत्ता पर काबिज नहीं होने देंगे तथा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लागू किसान विरोधी कानूनों खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

पंचायत में रालोद नेता ने हजारों की संख्या में जुटे किसानों से कहा, ‘‘यह सरकार अपराधियों पर से नियंत्रण खो चुकी है। इसे दुबारा सत्ता में नहीं आने देना चाहिए, इसलिए यदि आप अपने हक के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार हैं, तो मैं आपके लिए लाठी खाने को तैयार हूं।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली के मुंडका इलाके में लोहे की फैक्टरी में आग लगी, फायर ब्रिगेड की चार गाड़िया मौके पर मौजूद: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए नारा दिया, "यूपी पुलिस से बैर नहीं, बाबा तेरी खैर नहीं"।

सपा के सांसद धर्मेंद्र यादव ने किसानों की दुर्दशा का चित्रण करते हुए कहा, 'समाजवादी पार्टी भी किसान हितैषी हर लड़ाई में साथ देने को तैयार है।’’

उन्होंने हाथरस में कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे पूर्व सांसद जयंत चौधरी व रालोद के अन्य नेताओं पर हुए लाठीचार्ज की निन्दा करते हुए इसका बदला लिए जाने की बात कही।

इस मौके पर अकाली दल के जसमीत सिंह बराड़ एवं इनेलो के अजय चौटाला ने भी कृषि संबंधी कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए उनका पुरजोर विरोध किए जाने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी