देश की खबरें | योगी ने दतिया में मां पीतांबरा पीठ का दर्शन किया और खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झांसी के दो दिवसीय दौरे पर आये मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को यहां रात्रि विश्राम किया और रविवार सुबह वह सीमावर्ती दतिया (मध्य प्रदेश) में स्थित मां पीतांबरा पीठ का दर्शन करने पहुंचे। मध्यप्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने वहां मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पीतांबरा पीठ पर दर्शन पूजन के बाद खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

झांसी के दो दिवसीय दौरे पर आये मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को यहां रात्रि विश्राम किया और रविवार सुबह वह सीमावर्ती दतिया (मध्य प्रदेश) में स्थित मां पीतांबरा पीठ का दर्शन करने पहुंचे। मध्यप्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने वहां मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पीतांबरा पीठ पर दर्शन पूजन के बाद खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की दोबारा सरकार बनने के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ का यह मध्यप्रदेश का पहला दौरा था।

उल्लेखनीय है कि पीतांबरा पीठ दतिया शहर में स्थित देश की एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है। इस स्थान पर ''बगलामुखी देवी'' तथा ''धूमावती माता'' की स्थापना की गई है और इस पीठ में वन खंडेश्वर शिव मंदिर भी है जिसे महाभारत कालीन बताया जाता है।

मां पीतांबरा के दर्शन के बाद वह पुनः: जनपद झांसी के विकासखंड चिरगांव के ग्राम गुलारा पहुंचे और उन्होंने 'अमृत पेयजल योजना' का स्थलीय निरीक्षण किया। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के दो लाख घरों में नलों से पानी पहुंचने लगेगा, जिससे साढ़े ग्यारह लाख की आबादी की पानी की समस्या खत्म हो जाएगी।

योगी ने झांसी में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजना गुलारा ग्राम समूह पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कहा कि परियोजना को तेज गति के साथ पूर्ण किया जाए ताकि समय से लोगों को लाभान्वित किया जा सके।

बुंदेलखंड में हर घर जल योजना को 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से मूर्त रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जनपद में 10 परियोजनाएं गुलारा, बचावली, तिलैथा, बुढ़पुरा, बरथरी, टेहरका, इमलौटा, कुरैचा, पुरवा व बढ़वार में विकसित की जा रही हैं. इस योजना का लाभ जनपद के 648 गांवों को मिलेगा। .

उल्लेखनीय है कि 'हर घर नल योजना' की घोषणा 15 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। 19 जून 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधारशिला रखी थी तथा इस योजना को 2023 तक पूरा किया जाना है।

परियोजना का स्थलीय निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री द्वारा गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री ने वहां गोवंश को चारा तथा बछड़ों को गुड़ खिलाया।

मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी छुट्टा जानवर खुले में विचरण करता न मिले सभी को गौशालाओं में संरक्षित किया जाए।

पेयजल परियोजना स्थल पर मुख्यमंत्री द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने अधिकारियों को शासन द्वारा वृक्षारोपण लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करने के निर्देश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट