देश की खबरें | योगी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पर निशाना साधा, मोदी की जमकर तारीफ़ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके रूप में देश को ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जो अपनी विरासत से जुड़कर ना सिर्फ गर्व की अनुभूति करते हैं बल्कि भारत को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ बनाने का संकल्प रखते हैं।

वाराणसी (उत्तर प्रदेश), नौ सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके रूप में देश को ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जो अपनी विरासत से जुड़कर ना सिर्फ गर्व की अनुभूति करते हैं बल्कि भारत को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ बनाने का संकल्प रखते हैं।

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मोदी@20 पुस्तक के विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देश के पहले प्रधानमंत्री (जवाहर लाल नेहरू) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करते हुए कहा, ‘‘एक प्रधानमंत्री वह भी थे (नेहरू) जिन्होंने सोमनाथ मंदिर के पुनरूद्धार के लिए जाने से राष्ट्रपति को रोका था। और आज प्रधानमंत्री मोदी स्वयं अयोध्या पहुंचते हैं और अपने कर कमलों से भव्य मंदिर निर्माण का शुभारंभ करते हैं।’’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘‘एक वह प्रधानमंत्री (नेहरू) थे जिन्हें अपनी विरासत पर गर्व नहीं था, और एक मोदी हैं जिन्होंने अपनी विरासत से जुड़ कर पूरे भारत को एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाने का संकल्प लिया हुआ है।’’

योगी ने कहा, ‘‘आतंकवाद के साथ कैसे लड़ा जाना चाहिए। भारत विरोधियों के साथ कैसे निपटना चाहिए इसका उदाहरण सबके सामने है। कश्मीर में आतंकवाद की जड़ को सदैव के लिए समाप्त करने में भी प्रधानमंत्री ने कोई गुरेज नहीं दिखायी। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की क्षमता है।’’

योगी ने कहा, “हम सब गौरावान्वित हैं कि हमारे प्रधानमंत्री आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\