देश की खबरें | योगी ने मां पाटेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की, प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को वासंतिक नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर माता पाटेश्वरी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की।

बलरामपुर, पांच अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को वासंतिक नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर माता पाटेश्वरी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण में विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं के बीच अपनी सादगी और भक्ति का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री ने माता पाटेश्वरी शक्तिपीठ में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के दर्शन किये तथा पूजा-अर्चना की। नवरात्र के पावन अवसर पर उनकी यह उपस्थिति मंदिर में आए श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

पूजन के बाद मुख्यमंत्री मंदिर प्रांगण में स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों के साथ भी मुख्यमंत्री ने आत्मीयता दिखाई। उन्होंने बच्चों को टॉफियां और चॉकलेट बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\