देश की खबरें | प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले योगी ने तैयारियों का निरीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यहां पहुंचे और तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

वाराणसी, 13 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यहां पहुंचे और तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि योगी ने वाराणसी दौरे के दौरान स्थानीय श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी किया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के आलोक में तैयारियों का जायजा लेने के लिये मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां पहुंचे ।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सीधे बीएचयू के आईटी ग्राउंड पर उतरे, जहां प्रधानमंत्री का कार्यक्रम एक जनसभा को संबोधित करने का है। यहां से मुख्यमंत्री एमसीएच विंग पहुंचे, जहां पर प्रधानमंत्री कोरोना योद्धाओं के साथ संवाद करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री सिगरा स्थित अंतरराष्ट्रीय रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री को करना है ।

अधिकारियों ने बताया कि यहां से मुख्यमंत्री विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर गये जहां उन्होंने दर्शन पूजन किया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को वाराणसी आ रहे हैं और इस दौरे के दौरान वह 744.02 करोड़ रुपये के 78 परियोजनाओं का लोकर्पण करेंगे तथा 838.91 करोड़ रुपये के 206 योजनाओं की सौगात काशी की जनता को देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\