योगी ने दिये पृथक-वास क्षमता बढ़ाने के निर्देश

योगी ने कहा, ''प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार एवं श्रमिक आ रहे हैं। इसके दृष्टिगत पृथक-वास की क्षमता को बढ़ाया जाए। कम्युनिटी किचन व्यवस्था को और बेहतर बनाते हुए सभी के लिए पर्याप्त भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। यह सुनिश्चित हो कि कोई भी भूखा न रहे। पृथक-वास केंद्र और आश्रय स्थलों पर साफ-सफाई तथा सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किए जाएं।''

जमात

लखनऊ, 13 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वृहद कार्ययोजना बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए बुधवार को कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों और कामगारों के आने के मद्देनजर पृथक-वास की क्षमता को बढ़ाया जाए।

योगी ने कहा, ''प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार एवं श्रमिक आ रहे हैं। इसके दृष्टिगत पृथक-वास की क्षमता को बढ़ाया जाए। कम्युनिटी किचन व्यवस्था को और बेहतर बनाते हुए सभी के लिए पर्याप्त भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। यह सुनिश्चित हो कि कोई भी भूखा न रहे। पृथक-वास केंद्र और आश्रय स्थलों पर साफ-सफाई तथा सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किए जाएं।''

उन्होंने कहा, ''यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रवासी कामगार और श्रमिक किसी भी दशा में पैदल न आएं, उनके लिए वाहन उपलब्ध करवाये जाएं। सभी प्रवासी कामगारों और श्रमिकों की स्क्रीनिंग कर उन्हें पृथक-वास में भेजा जाए। अस्वस्थ होने की दशा में इनके उपचार की व्यवस्था की जाए।’’

उन्होंने प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वृहद कार्ययोजना बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में ला;कडाउन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि कोविड-19 से प्रभावित आर्थिक गतिविधियों की बहाली के लिए औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सेक्टोरल नीतियों का आवश्यकतानुसार सरलीकरण किया जाए। नए उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि की पर्याप्त उपलब्धता आवश्यक है। इस उद्देश्य से राजस्व तथा औद्योगिक विकास विभाग भूमि बैंक स्थापना की कार्ययोजना बनाते हुए उसे लागू करने का काम करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में रह रहे अन्य राज्यों के श्रमिकों और कामगारों के उनके गृह प्रदेश में भेजने के लिए सम्बन्धित राज्य को ऐसे श्रमिकों और कामगारों की सूची उपलब्ध कराई जाए।

योगी ने निर्देश दिया कि दुकानों, मण्डियों, बैंक शाखाओं आदि में सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी लोग मास्क अवश्य पहनें। गांव तथा शहर में निगरानी कार्य को और प्रभावी करने के लिए निगरानी समितियों को सुदृढ़ बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के द्वारा निगरानी समितियों के सदस्यों से संवाद जारी रखा जाए। उन्होंने जनपद आगरा, मेरठ तथा कानपुर नगर में लॉकडाउन को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए।

योगी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी नर्सिंग होम कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा सम्बन्धी स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएं। सभी जनपदों में आवश्यकतानुसार वेण्टीलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों में पीपीई किट, एन-95 मास्क तथा सैनेटाइजर की पर्याप्त उपलब्धता एवं समुचित वितरण सुनिश्चित कराया जाए। कोविड अस्पतालों की संख्या में वृद्धि करते हुए एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों में एक लाख बिस्तरों की व्यवस्था की जाए।

योगी ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से कोविड-19 अस्पतालों के मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की जाए। उन्होंने पूल टेस्टिंग में वृद्धि करने के निर्देश भी दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी