देश की खबरें | भाजयुमो के प्रशिक्षण सत्र के समापन समारोह में योगी ने हिस्सा लिया और संबोधित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रशिक्षण सत्र में यहां हिस्सा लिया और युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । एक अधिकारी ने यह जानकारी दी ।
आगरा (उप्र), आठ अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रशिक्षण सत्र में यहां हिस्सा लिया और युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । एक अधिकारी ने यह जानकारी दी ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण सत्र के समापन समारोह को संबोधित करते हुये योगी ने कहा कि आठ और अगस्त की तिथियां इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण हैं । उन्होंने कहा कि ये भारत के स्वाधीनता संग्राम की मुख्य तिथि हैं, जो हमें भारत छोड़ो आंदोलन व काकोरी ट्रेन एक्शन की याद दिलाती हैं ।
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के युवाओं ने हमेशा इतिहास बनाया है तथा इतिहास बनते हुए देख भी रहे हैं। उन्होंने कहा अयोध्या से ब्रजभूमि तक, कुशीनगर से सारनाथ तक उत्तर प्रदेश त्याग एवं बलिदान की भूमि है।
उन्होंने उपस्थित युवाओं से कहा कि पार्टी के संस्थापकों के विचारों को आत्मसात करें, अनुशासन के साथ पार्टी के मूल्यों, आदर्शों, सिद्धातों का पालन करें। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि युवा तो हमारे राजनैतिक विरोधी दलों के भी पास थे, लेकिन जनता के बीच उनकी क्या छवि व धारणा है ये स्पष्ट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अराजकता, विध्वंसकता, तोडफ़ोड़, लूट जैसे संस्कार से ओतप्रोत थे, लेकिन हमारे युवा, राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत, उत्साह, सकारात्मक दृष्टि तथा विकास का संस्कार रखता है।
उन्होंने कहा की पहले प्रदेश का युवा बाहर अपनी पहचान छुपाता था लेकिन अब प्रदेश सही दिशा में है।
इससे पहले एक अधिकारी ने बताया कि वह अपराह्न करीब 12:15 बजे शहर के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में ‘हर घर तिरंगा’ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाने के लिए सीधे सर्किट हाउस पहुंचे।
उन्होंने बताया कि रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस के गेट पर एक सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया।
योगी ने इस दौरान शहर के मेट्रो डिपो में आगरा मेट्रो के लुक का भी अनावरण किया।
आगरा मेट्रो के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) और जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्रा ने ‘पीटीआई-’ से बातचीत में कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिपो का निरीक्षण किया और आगरा मेट्रो के लुक का अनावरण किया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)