ताजा खबरें | योगी और अखिलेश एक ही सिक्के के दो पहलू : ओवैसी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. ओवैसी ने रविवार को यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "योगी और अखिलेश एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।'' उन्होंने जनता के सामने तीसरे विकल्प के रूप में 'भागीदारी परिवर्तन मोर्चा' पेश किया।

ओवैसी ने रविवार को यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "योगी और अखिलेश एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।'' उन्होंने जनता के सामने तीसरे विकल्प के रूप में 'भागीदारी परिवर्तन मोर्चा' पेश किया।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी और जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटी इंप्लाई फेडरेशन के अध्यक्ष वामन मेश्राम के साथ मिलकर इस साल 22 जनवरी को नया गठबंधन 'भागीदारी परिवर्तन मोर्चा' बनाने का ऐलान किया था। बाबू सिंह कुशवाहा इस मोर्चा के संयोजक बनाये गये हैं।

अभी हाल में अमरोहा के हसनपुर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया था कि उप्र में सरकार बनेगी तो बाबू सिंह कुशवाहा (पूर्व मंत्री) भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के पहले मुख्यमंत्री होंगे।

उन्होंने कहा कि हमने तय किया कि उप्र में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा को सत्ता मिलेगी तो तीन उप मुख्यमंत्री बनेंगे, जिसमें एक अल्पसंख्यक समाज से मुसलमान और दो अति पिछड़ा समाज के रहेंगे।

फर्रुखाबाद की जनसभा में ओवैसी ने भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा। फर्रुखाबाद में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा।

एआईएमआईएम प्रमुख ने यह भी कहा कि आज दोहरी शिक्षा नीति से गरीबों का बच्चा बेहतर स्कूल में नही पढ़ पाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव में यह सामजिक न्याय की लड़ाई है और इस लड़ाई को हम सभी को मतदान से जीतना होगा।

भाजपा पर प्रहार करते हुए ओवैसी ने कहा कि इस जिले के सभी विधायक भाजपा के हैं लेकिन डबल इंजन की सरकार में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने फर्रुखाबाद के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमें आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी मिलनी चाहिए, हम सभी को उन प्रत्याशियों को वोट करना है जो हम सभी के बीच के हों और उनको वोट नहीं करना जिन्होंने गरीबी कभी नहीं देखी।

कुशवाहा ने कहा कि जिसने गरीबी नहीं देखी वह हम सबका दर्द क्या समझ पाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड