ताजा खबरें | योगी अखिलेश एक ही सिक्के के दो पहलू: ओवैसी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’ बताते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आदित्यनाथ का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट हासिल करने का आरोप लगाया।

प्रयागराज, 22 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’ बताते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आदित्यनाथ का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट हासिल करने का आरोप लगाया।

अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, “समाजवादी पार्टी एक योजनाबद्ध तरीके से अल्पसंख्यक समाज, मुस्लिमों के नेतृत्व को दबा नहीं रही, बल्कि ज़मीन से खत्म कर रही है।”

उन्होंने दावा किया कि जब संसद में तीन तलाक पर विधेयक लाया गया और इस पर बहस हो रही थी तो अखिलेश यादव कह रहे थे कि उन्होंने आगरा से लखनऊ तक राजमार्ग बना दिया। हैदराबाद के सांसद ने तंज कसते हुए कहा, “ कानून ट्रिपल तलाक का था और अखिलेश बात कर रहे थे सड़क की।”

ओवैसी ने यादव पर आदित्यनाथ का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सपा की सरकार थी और यादव मुख्यमंत्री थे तो उनके पास आदित्यनाथ के खिलाफ मामले चलाने की फाइल आई तो उन्होंने उस पर दस्तखत नहीं किए।

सासंद ने आरोप लगाया, “अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।”

ओवैसी ने यादव पर 45 फीसद मुस्लिम नेताओं का टिकट काटने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जब तक मुस्लिमों का नेता नहीं होगा, उनके मामले हल होने वाले नहीं हैं।

राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड