देश की खबरें | योग समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देता है: प्रतापराव जाधव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार को कहा कि योग न केवल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है बल्कि समाज में एकता और सद्भाव को भी बढ़ावा देता है।

श्रीनगर, 21 जून केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार को कहा कि योग न केवल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है बल्कि समाज में एकता और सद्भाव को भी बढ़ावा देता है।

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतराष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र (एसकेआईसीसी) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आयोजित 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘इस वर्ष का विषय 'स्वयं और समाज के लिए योग' है। यह व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में योग की दोहरी भूमिका पर प्रकाश डालता है। यह सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हुए शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देता है।"

भारी बारिश के बावजूद भी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उन्होंने लोगों की सराहना की।

योग दिवस पर कार्यक्रम डल झील के किनारे एसकेआईसीसी के मैदान में होना था, लेकिन लगातार बारिश होने के कारण इसे बड़े हॉल में आयोजित किया गया।

प्रतापराव जाधव ने कहा, "मैं इस सभा को संबोधित करते हुए काफी खुशी महसूस कर रहा हूं। योग न सिर्फ व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाता है बल्कि समाज में एकता और सद्भाव को भी बढ़ावा देता है।"

उन्होंने लोगों से अपील की वे अपने और अपने आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के हर संभव प्रयास का संकल्प लें।

इसके साथ ही उन्होंने योग को नई पहचान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री योग को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वर्ष 2015 से ही वह विभिन्न स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके नेतृत्व ने योग की लोकप्रियता और मान्यता को वैश्विक स्तर पर बढ़ाया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी